हदीसे-रसूल (सल्ल०)
प्यारे नबी (सल्ल०) ने फ़रमाया: हर मुसलमान पर सदक़ा है।
लोगों ने पूछा : ऐ अल्लाह के नबी, जिसके पास कुछ न हो? (वो कैसे सदक़ा करे?)
प्यारे नबी ने फ़रमाया : अपने हाथ से काम करे और ख़ुद अपने आपको भी फ़ायदा पहुँचाए और सदक़ा भी करे।
लोगों ने फिर कहा : ऐ अल्लाह के रसूल, अगर ऐसा भी मुमकिन न हो तो क्या किया जाए?
प्यारे नबी ने फ़रमाया : शदीद ज़रूरतमंद की मदद करे।
लोगों ने फिर कहा : अगर ऐसा भी मुमकिन न हो तो क्या किया जाए?
आप (सल्ल०) ने फ़रमाया : नेकी पर अमल करे और लोगों को बुराई से रोके कि यह भी उसके लिए सदक़ा है।
(हदीस: बुख़ारी)
Post Views: 30