FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022

क़ुरआन को किताबी शक्ल में नहीं अमली शक्ल में पेश करने का वक़्त है

क़ुरआन मजीद को लोगों के हाथों में पहुँचा देना या उनके सामने पढ़कर सुना देना ही असल काम नहीं है, बल्कि इससे भी आगे बढ़कर असलन जो काम करने का है वो ये है कि मुसलमान अपने अख़लाक़ और किरदार से इस किताब के गवाह बनें। इस किताब के मुताबिक़ अपने किरदार बनाकर इसकी तालीमात को अमलन पेश करें।

अगर किसी महफ़िल या तक़रीब में क़ुरआन की इन्सानियत और मसावात (बराबरी) का दर्स देनेवाली आयात पढ़कर सुनाई जा रही हों तो यक़ीनन ये क़ाबिले-तारीफ़ काम है क्योंकि ये काम इस ज़माने में पूरी हिम्मत और जुरअत के साथ किया गया जबकि ख़ुदा का नाम लेने पर थाने में रपट लिखवा दी जाती है।

लेकिन अगर इसी के साथ-साथ आलीशान बिल्डिंगें बनाते वक़्त मज़दूरों पर ज़ुल्म तोड़ा गया हो, उनसे कम तनख़्वाह पर ज़्यादा काम लिया गया हो तो मसावात का दर्स देने वाली उन आयात की तिलावत इसी फ़िज़ा में क़ियामत तक बे-असर भटकती रहेगी और रोज़े-क़ियामत गरेबान थामकर पूछेगी कि तुम वो बात क्यों दुनिया को सुनाते फिरते थे जिस पर ख़ुद अमल नहीं करते थे।

अगर एक तरफ़ हम-जिंस-परस्ती पर रोक लगाकर दुनिया को ये बताने की कोशिश की जा रही हो कि हम इस्लाम-पसन्द हैं तो ये एक क़ाबिले-अज्र अमल है कि फ़हाशी की तमाम हदें फलाँगने वाले तालाब में कोई तो है जो हिम्मत करके कह सके कि हम इस तालाब में उतरेंगे ज़रूर मगर अपनी शर्तों के साथ।

लेकिन दूसरी तरफ़ अगर तअय्युशात (ऐश-व-इशरत) के तमाम सामान फ़राहम किये जा रहे हों, इस फ़ानी दुनिया को हर तरफ़ से चकाचौंध से भर देने पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा हो तो काँधों पर बैठे फ़रिश्ते नामाए-आमाल में नीयत का अज्र ज़रूर लिखेंगे लेकिन अमलन जो ऐश-परस्ती हो रही है उसे भी नोट कर रहे होंगे और फ़ैसले के दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि दुनिया को क्या दिखा रहे थे और कर क्या रहे थे?

अगर दुनिया भर से आलिमों और स्कॉलर्स को बुला-बुलाकर इस्लाम की दावत और इशाअत का काम कराया जा रहा है तो ये क़ाबिले-तहसीन काम है कि जब लोग तफ़रीह के लिये निकले हुए हों तो कुछ लोग तो हों जो उन्हें उनके हक़ीक़ी मालिक का तआरुफ़ करा रहे हों और बता रहे हों कि ये दुनिया महज़ तफ़रीह और मौज-मस्ती के लिये नहीं बल्कि इम्तिहान की जगह है।

लेकिन दूसरी तरफ़ अगर सैंकड़ों हज़ार डॉलर महज़ तफ़रीह पर फ़ुज़ूल ख़र्च किये जा रहे हों तो कल का मुअर्रिख़ ये ज़रूर लिखेगा कि जिस वक़्त क़ौम को तालीम व तरबियत की ज़रूरत थी, क़ौम को साइंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से आरास्ता करने के लिये इस्लामी तर्ज़ के स्कूल, कॉलेजेज़ और युनिवर्सिटियाँ खोलने की ज़रूरत थी ताकि नौजवान नस्ल के अक़ीदे भी दुरुस्त हों और वो दुनिया के लिये मुफ़ीद और कारामद भी साबित हों तो उस वक़्त ये दौलतमन्द लोग अपनी दौलत महज़ तफ़रीह के कामों में फ़ुज़ूल ख़र्च करने पर लगे हुए थे।

अगर एक तरफ़ तमाम मस्जिदों से मुअज़्ज़न इस लिये बदल दिये गए हों कि लोग अज़ान के बोल बेहतरीन और शीरीं आवाज़ में सुन सकें तो ये काम क़ाबिले-तारीफ़ है कि जब चारों तरफ़ इस्लाम की तस्वीर को बिगाड़ने की हर-मुमकिन कोशिश की जा रही थी ऐसे में एक मुल्क था जो कम-अज़-कम इतना शुऊर तो रखता था कि लोगों को ये पैग़ाम ज़रूर दिया जाए कि जिस दीन के एक छोटे से रुक्न (पार्ट) में इतनी शीरनी है तो वो दीन कितना शीरीं और पुर-लुत्फ़ होगा।

लेकिन अगर ये अमल इस एहसास से ख़ाली है कि “इस दुनिया में हमें अम्न-व-इन्साफ़ का अलम्बरदार बनाया गया है, लिहाज़ा जहाँ झूट का बोलबाला है और बातिल के डंके बज रहे हैं वहाँ हमें कलिमाए-हक़ बुलन्द करना है और ज़ुल्म को मिटाने के लिये अपना सब कुछ लगा देना है।” तो यक़ीन जानिये अल्लाह क़ियामत के दिन इस बात का हिसाब ज़रूर लेगा कि जिस दौर में मज़लूम की आवाज़ दबाई जा रही थी उस ज़माने में तुम अपनी सलाहियतें और सरमाया अज़ान को मीठी और सुरीली आवाज़ में सुनाने के इन्तिज़ाम में लगे हुए थे।

हक़ीक़त में आज क़ुरआन को लोगों के हाथों में पहुँचाने की जितनी ज़रूरत है उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरत इस बात की है कि अपना सरमाया और अपनी तमाम तर सलाहियतें इस काम पर लगा दी जाएँ कि इस किताब के मुताबिक़ सिस्टम चलाकर दुनिया को दिखाया जाए और क़ुरआन के अफ़ज़ल और बेहतर होने को साबित कर दिया जाए और बता दिया जाए कि क़ुरआन एक वर्ल्ड-आर्डर है और जो निज़ाम ये पेश करता है उसमें अद्ल-व-इन्साफ़ भी है और तकरीमे-इन्सानियत भी। मवासात (ग़म-ख़्वारी) व मसावात (बराबरी) भी है और अमीरों का तहफ़्फ़ुज़ व ग़रीबों की इज़्ज़त और वक़ार भी। मज़लूम की दादरसी भी है और ज़ालिम की सरकूबी भी।

इस काम को अंजाम देने के लिये अगर कोई मुसलमान मुल्क या मुसलमानों का कोई गरोह आगे आता है तो हक़ीक़त में वही क़ुरआन का हक़ीक़ी ख़ादिम और जन्नत का असल वारिस है।

Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*दौराने-हैज़ क़ुरआन पढ़ना* आम तौर से इस मौज़ू पर सवाल करना और उस पर (ख़ास तौर पर किसी मर्द का) जवाब देना हया के ख़िलाफ़ समझा जाता है। लेकिन अदब के साथ और महदूद अलफ़ाज़ का इस्तेमाल करते हुए इन मौज़ूआत पर बात करनी चाहिये, बल्कि कभी-कभी बात करना ज़रूरी हो जाता है। मुझे महसूस होता है कि इस मौज़ू पर हमारी बहनों और बेटियों के दरम्यान दुरुस्त बात का लाया जाना वक़्त की ख़ास ज़रूरत है। लिहाज़ा मैं आप बहनों का शुक्रगुज़ार हूँ कि आपने इस मौज़ू पर सवाल किया। ख़वातीन के लिये हैज़ के दिनों में क़ुरआन मजीद पढ़ने के सिलसिले में उलमा के दरम्यान दो मुख़्तलिफ़ रायें पाई जाती हैं। एक राय ये है कि हैज़ वाली औरतें क़ुरआन को न सिर्फ़ छू नहीं सकतीं बल्कि किसी सूरत पढ़ भी नहीं सकतीं। इस राय को क़बूले-आम हासिल हो गया है, शायद इसलिये कि हमारी ख़वातीन को वैसे भी दीन और उसके मुताले से दूर ही रखा गया और ख़ुद ख़वातीन ने भी कभी इस मौज़ू पर न सोचा और न सवाल उठाया। हालाँकि इस मसले पर एक दूसरी राय भी मौजूद है और वो ये है कि हैज़ वाली औरतों के क़ुरआन मजीद पढ़ने-पढ़ाने में कोई हरज नहीं है। दोनों तरफ़ की रायों का मुतालिआ करने से ये बात वाज़ेह होती है कि दौराने-हैज़ क़ुरआन न पढ़ने के दलायल मज़बूत नहीं हैं, बल्कि सिरे से ऐसी कोई दलील ही नहीं मिलती जिससे ये साबित होता है कि हाइज़ा या निफ़ास वाली औरत को क़ुरआन नहीं पढ़ना चाहिये। इस सिलसिले में जो हदीस पेश की जाती है कि لا تقرأُ الحائضُ والا الجنُبُ شَیْئاً مِنَ الْقُرآنِ हैज़ वाली औरतें और जुंबी क़ुरआन से कुछ न पढ़ें। (इब्ने-माजा 595) ये हदीस पहली बात तो इन्तिहा दर्जे की ज़ईफ़ है, दूसरे इस हदीस की तरदीद सुनन तिर्मिज़ी की उस ज़ईफ़ हदीस (146) से ही हो जाती है जिसमें इमाम तिर्मिज़ी कहते हैं कि क़ुरआन हर हाल में पढ़ा जा सकता है सिवाय हालते-जनाबत के। (मतलब ये हुआ कि हालते-जनाबत के अलावा हर हालत में क़ुरआन पढ़ा जा सकता है) और ज़ाहिर बात है हालते-जनाबत को हालते-हैज़ के बराबर क़रार नहीं दिया जा सकता, क्योंकि पहली बात तो जनाबत इख़्तियारी है और हैज़ और निफ़ास ग़ैर-इख़्तियारी, दूसरे जनाबत वक़्ती और मुख़्तसर मुद्दती है जबकि हैज़ मुस्तक़िल और तवीलुल-मुद्दती प्रोसेस है। सोचने और ग़ौर करने का मक़ाम है कि जब अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त ने अक़्ल व शुऊर के ऐतिबार से मर्द और औरत के दरम्यान फ़र्क़ नहीं किया तो ये कैसे मुमकिन है कि क़ुरआन, जो इल्म का मख़ज़न है उससे इस्तिफ़ादा करने से एक औरत को महज़ इस वजह से रोक दे कि उसको फ़ितरी तौर पर ख़ून आता है। और हर माह 6-6, 7-7 दिन तक मुसलसल आता रहता है और निफ़ास की हालत में ये मुद्दत महीनों पर मुहीत होती है। ज़ाहिर है इतने दिनों तक अगर कोई शख़्स क़ुरआन से दूर रहेगा तो न सिर्फ़ ये कि ये उसके लिये अल्लाह के कलाम से महरूमी है बल्कि भूलने का ख़तरा भी क़वी हो जाता है। फिर ये कैसी मज़हका-ख़ेज़ बात है कि क़ुरआन के अलफ़ाज़ को तोड़कर तो पढ़ा जा सकता है मगर मिलाकर जुमले की शक्ल में नहीं पढ़ा जा सकता, गोया (नाउज़ु-बिल्लाह) अल्लाह की एक मख़लूक़ इतनी नजिस हो गई कि वो क़ुरआन के अलफ़ाज़ और उसके मफ़हूम से भी महरूम कर दी गई। ये कितनी मज़हका ख़ेज़ बात है कि हैज़ की हालत में एक-एक लफ़्ज़ पढ़ने से तो गन्दगी नहीं लगती अलबत्ता जैसे ही इन अलफ़ाज़ को मिलाकर जुमला बनाने की कोशिश की तो गन्दगी चिपक जाएगी। गोया ये अलफ़ाज़ से नहीं, मफ़हूम से रोकने की कोशिश है। इस सिलसिले में ये भी अर्ज़ करना मुनासिब होगा कि इमाम मालिक का मसलक यही है कि दौराने-हैज़ क़ुरआन पढ़ना जायज़ है। अल्लामा इमाम इब्ने-तैमिया फ़रमाते हैं कि हाइज़ा औरत को तिलावत करने में रुकावट की कोई वाज़ेह बुनियाद और दलील नहीं मिलती है। अल्लाह के रसूल (सल्ल०) ने फ़रमाया कि अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त को अपना कलाम ज़मीन व आसमान के दरमियान हर चीज़ से ज़्यादा महबूब है। जगह-जगह क़ुरआन की तिलावत पर अज्रे-अज़ीम का वादा फ़रमाया है तो ज़रा सोचिये कि इन्सानों की आधी आबादी को इस क़ुरआन की तिलावत से कैसे महरूम किया जा सकता है। जहाँ तक बात है क़ुरआन मजीद की उस आयत की जिसमें कहा गया है कि لَّا یَمَسُّہٗۤ اِلَّا الۡمُطَہَّرُوۡنَ जिसे मुतह्हरीन (इन्तिहाई पाक) के सिवा कोई छू नहीं सकता। (वाक़िआ : 79) तो इस आयत के सियाक़ (Contaxt) से मालूम होता है कि यहाँ तो अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त ने इनकारियों के उस इलज़ाम की तरदीद की है जिसमें वो कहा करते थे कि ये कलाम उन पर जिन्न और शयातीन लेकर आते हैं। अल्लाह ने जवाब में कहा कि इस कलाम को जिन्न और शयातीन जैसी नजिस मख़लूक़ तो छू भी नहीं सकती इसे तो इन्तिहाई पाक (फ़रिश्ते) लेकर उतरते हैं। यहाँ पर किसी इन्सान के क़ुरआन को नापाकी की हालत में छूने का ज़िक्र हरगिज़ नहीं है। जहाँ तक सूरा बक़रा की आयत 222 का ताल्लुक़ है जिसमें फ़रमाया गया है कि "पूछते हैं : हैज़ के बारे में क्या हुक्म है? कहो कि वो एक اَذًی (यानी एक तरह की गन्दगी और तन्दुरुस्ती की बनिस्बत बीमारी) की हालत है।" तो इस आयत का मतलब ये हरगिज़ नहीं है कि हैज़ की हालत में औरत इतनी नजिस हो गई है कि इस हालत में अगर कोई उसको हाथ लगाए तो वो नजिस हो जाए या औरत किसी चीज़ को हाथ लगाए तो वो चीज़ नापाक हो जाए। (अगर ये बात होती तो फिर औरत का बनाया हुआ खाना भी नजिस क़रार पाएगा और उसका छुआ हुआ कपड़ा भी) बल्कि यहाँ मंशा सिर्फ़ ये है कि इस हालत में मर्द को चाहिये कि वो उससे ज़ौजियत का ताल्लुक़ न बनाए जब तक कि वो इस हालत से बाहर न आ जाए, क्योंकि इस हालत में एक औरत तन्दुरुस्ती के मुक़ाबले बीमारी के ज़्यादा क़रीब होती है। इस आयत का मंशा ये हरगिज़ नहीं है कि इस हालत में औरत को इतना नजिस बना दिया जाए कि क़ुरआन पढ़ने और उस पर तदब्बुर करने से भी महरूम कर दिया जाए। हाँ ये बात ज़रूर है कि उसकी इस (बीमारी और कमज़ोरी की) कैफ़ियत को देखते हुए नमाज़ से मुकम्मल और रोज़े से वक़्ती रुख़सत दे दी गई है। आज के इस एडवांस दौर में जबकि ज़माना इतना आगे बढ़ चुका है और सुहूलियात इस क़द्र मौजूद हैं कि हैज़ जैसी चीज़ लड़कियों के लिये ज़िन्दगी के मअमूल में शामिल हो गई हैं, हमारी ख़वातीन को चाहिये कि पुराने ख़यालात से बाहर निकलें। जब इस हालत की वजह से हमारा कोई दुनियावी काम नहीं रुकता है तो आख़िर क़ुरआन पर तदब्बुर क्यों रोका जाए? लिहाज़ा क़ुरआन को कसरत से पढ़ें और उस पर ख़ूब तदब्बुर करें, क्योंकि न तो ख़ुद अल्लाह रब्बुल-आलमीन ने क़ुरआन में कहीं आपको इस काम से रोका है और न ही प्यारे नबी (सल्ल०) की कोई सही और वाज़ेह हदीस मिलती है जो आपको इस काम से रोकती हो।

2 mins to read

हज़रत अबू-क़तादा (रज़ि०) से रिवायत है कि एक मर्तबा नबी ﷺ के पास से एक जनाज़ा गुज़रा तो फ़रमाया ये शख़्स आराम पाने वाला है या दूसरों को उस से आराम मिल गया। लोगों ने पूछा या रसूलुल्लाह! इस का क्या मतलब? नबी ﷺ ने फ़रमाया, बन्दाए-मोमिन दुनिया की तकलीफ़ों और परेशानियों से नजात हासिल कर के अल्लाह की रहमत में आराम पाता है और फ़ाजिर (बदकार) आदमी से लोग शहर, पेड़ और दरिन्दे तक राहत हासिल करते हैं। (Musnad Ahmad : 22903, 22963) रसूलुल्लाह (ﷺ) ने इन्सानों को दो गिरोहों में तक़सीम फ़रमाया है — मोमिन और फ़ाजिर। मोमिन वो होते हैं जिनका वजूद इस धरती पर रहमत बनकर उतरता है। उनकी ज़ात से इंसानियत को फ़ायदा पहुँचता है, उनकी बातों में सुकून होता है, और उनके हाथों से दूसरों को राहत मिलती है। वो जहाँ रहते हैं वहाँ के माहौल में अमन और करम की फ़िज़ा फैल जाती है। मोहल्ले वाले, रिश्तेदार, साथी और अजनबी — सब उनसे मुतमइन रहते हैं। जब ऐसे लोग दुनिया से रुख़्सत होते हैं तो दुनिया उन्हें दुआओं और आँसुओं के साथ रवाना करती है, और परवरदिगार उन्हें अपनी रहमत में जगह अता करता है। उन्होंने दुनिया में जो तकलीफ़ें दूसरों की राहत के लिये बर्दाश्त की थीं, अल्लाह उन्हें उसका ऐसा बदला देता है जो दिल का सुकून बन जाता है। फ़ाजिर इसके बरअक्स, वो होते हैं जिनकी मौजूदगी लोगों के लिये अज़ाब बन जाती है। उनकी ज़बान से तल्ख़ी टपकती है, उनके किरदार से तकलीफ़ें जन्म लेती हैं। वो जहाँ जाते हैं, वहाँ की फ़िज़ा मुकद्दर हो जाती है, रिश्तों में खिंचाव रहता है और लोग चैन की सांस नहीं ले पाते। पड़ोसी, साथी, यहाँ तक कि जानवर और पेड़-पौधे तक भी उनकी ज़ालिमाना हरकतों से महरूम नहीं रहते। वो पेड़ों को बिला ज़रूरत काटते हैं, बेज़बान जानवरों पर ज़ुल्म करते हैं, और हर नेमत को सिर्फ़ अपने नफ़्सी मफ़ाद (स्वार्थ) के लिये इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोग जब किसी बस्ती में रहते हैं, तो वहाँ के लोग अल्लाह से दुआ करते हैं कि इनसे निजात मिले।

2 mins to read