अंबियाँ के वाक़िआत से सही सबक़

अंबियाँ के वाक़िआत से सही सबक़

हमें हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) के आग में डाले जाने और फिर आग के गुलज़ार बन जाने का क़िस्सा तो ख़ूब सुनाया जाता है मगर ये बात यकसर नज़र-अन्दाज़ कर दी जाती है कि हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) का मुल्क के हुक्मराँ के साथ असल झगड़ा इस बात पर था कि मुल्क की असल बादशाही किसकी है? उस ख़ालिक़ की जिसने इस पूरी कायनात को बनाया? या उसकी जो ख़ुद दूसरी मख़लूक़ात की तरह उस ख़ालिक़ की मख़लूक़ है?

हम सबको ये तो बताया गया है कि हज़रत यूसुफ़ (अलैहिस्सलाम) इतने हसीन व जमील थे कि उन्हें देखते ही मिस्र की बहुत-सी औरतों ने अपने हाथ काट लिये थे, मगर हमें ये नहीं बताया गया कि हज़रत यूसुफ़ (अलैहिस्सलाम) ने अपने मुल्क को क़हत (सूखा) के दौरान एक बेहतरीन मुआशी तदबीर के ज़रिए न सिर्फ़ अपने मुल्क के हज़ारों लोगों को भूखों मरने से बचा लिया था, बल्कि आस-पास के लोगों के लिये भी रिज़्क़ का बन्दोबस्त कर दिया था।

हम सबको ये तो बताया गया कि हज़रत सुलैमान (अलैहिस्सलाम) की बादशाहत में न सिर्फ़ ये कि जिन्नात उनके मातहत थे बल्कि चरिन्द और परिन्द भी उनके मातहत थे और उनकी बोलियाँ भी वो जानते थे। मगर हमें ये नहीं बताया गया कि हज़रत सुलैमान (अलैहिस्सलाम) कितने ज़बरदस्त सियासत-दाँ थे कि उन्होंने अपने मुल्क के अन्दर एक ज़बरदस्त इन्तिज़ाम करके न सिर्फ़ वहाँ के लोगों को ख़ुशहाल बनाया बल्कि मलिका-बिल्क़ीस के ज़रख़ेज़ मुल्क (यमन) के साथ मुआहिदा [Bileteral Agreements] करके एक-दूसरे की इकोनॉमी को इस क़द्र ज़बरदस्त तक़वियत पहुँचाई कि आज की तरक़्क़ीयाफ़्ता दुनिया में भी इसकी मिसालें कम ही देखने को मिलती हैं।

हम सबको ये तो बताया जाता है कि हज़रत मूसा ने फ़िरऔन के दरबार में अल्लाह के हुक्म से असा को अज़्दहा बनाकर जादूगरों के जादू को मात दे दी थी और इस तरह सबको हैरत में डाल दिया था, यहाँ तक कि जादूगर इस अमल को देखकर ईमान ले आए थे। मगर ये बात कम ही डिसकस की जाती है कि किस सियासी ज़हानत और महारत के साथ और किस क़ाइदाना सलाहियत और हौसले के साथ बरसों की ग़ुलामी की शिकार क़ौम को ज़ालिम व जाबिर हुक्मराँ के ख़ूनी जबड़े से निकालकर उन्हें आज़ादी की खुली फ़िज़ा में ला खड़ा किया था।

हमें ये तो बताया जाता है कि असहाबे-कहफ़ एक ग़ार में चले गए थे और फिर 300 या 307 साल तक सोते रहे थे, फिर अल्लाह ने उन्हें जगा उठाया था, उनके साथ उनका कुत्ता भी था और अल्लाह उन्हें करवटें भी दिलाता रहा। ये भी बताया जाता है कि जब असहाबे-कहफ़ नींद से बेदार हुए तो मुल्क में एक अल्लाह को मानने वाले लोग पैदा हो चुके थे। मगर ये हमें नहीं बताया जाता कि आख़िर वो नौजवान ग़ार में क्यों चले गए थे? क्या वो वक़्त के हुक्मरानों से डर कर ग़ार में जा छिपे थे? और ये कि जब वो तौहीद-परस्त नौजवान ग़ार में जा सोए थे तो एक ख़ुदा को मानने वाले लोग कहाँ से आ गए थे?

हमें ये तो बताया जाता है कि नबी मुहम्मद (सल्ल०) को बुराक़ पर बिठाकर मैराज के लिये बुलाया गया और आलमे-बाला की सैर कराई गई, एक ऊँगली के इशारे से चाँद के दो टुकड़े कर दिये थे, जंग के मैदान में आप (सल्ल०) की मदद के लिये फ़रिश्ते उतरे थे जो मुसलमानों की तरफ़ से जंग कर रहे थे। मगर ये नहीं बताया जाता कि आप (सल्ल०) का अज़ीम मोजज़ा ये था कि आपने इन्तिहाई कम मुद्दत में पूरे समाज को नफ़रतों की दलदल से निकाल कर मुहब्बतों और ईसार व क़ुर्बानी की उस मैराज (बुलन्दी) पर पहुँचा दिया था कि जिस पर पूरी दुनियाए-इन्सानियत हैरत में पड़ गई। ये बात भी ज़रा कम ही बताई जाती है कि आप (सल्ल०) ने सियासत के वो आलमगीर उसूल मुरत्तब करके दिये जिससे क़ियामत तक आने वाले इन्सान रहनुमाई हासिल करते रहेंगे।

अगर हमें ये बातें बताई गई होतीं तो हमारे दरम्यान बेहतरीन लीडर्स और सियासत-दाँ पैदा होते जो ज़ालिमों और जाबीरों की आँखों में आँखें डालकर पूरे अज़्म और हौसले के साथ बात करने की सलाहियत रखते होते। हमारे दरम्यान बेहतरीन इकोनॉमिस्ट्स पैदा होते जो क़ौमों और लोगों की सही रहनुमाई कर रहे होते और जहाँ-जहाँ लोग ग़ुरबत व इफ़लास का शिकार हैं वहाँ ख़ैरख़ाह बनकर पहुँच चुके होते ताकि वहाँ से ग़रीबी को ख़त्म किया जा सके। हमारे दरम्यान बेहतरीन टेक्नोक्रैट्स पैदा हो रहे होते जो टेक्नोलॉजी के मैदान के इमाम साबित होते।

हक़ीक़त ये है कि आज हमें अंबियाँ (अलैहिमुस्सलाम) के वाक़िआत को क़िस्से-कहानियों के तौर पर सुनाने के साथ-साथ ये भी बताया जाए कि उन वाक़िआत में असल पैग़ामात क्या हैं? उन वाक़िआत और क़िस्सों से आज की नौजवान नस्ल को क्या मोटिवेशन मिलता है? ताकि ये उम्मत अपने ख़ैरे-उम्मत होने के फ़र्ज़े-मंसबी को समझ सके और उसे अदा करने के लिये आगे आ सके। आज हमारे समाज में नौजवानों के सामने अंबिया के उस किरदार को पेश किये जाने की ज़रूरत है जिससे सिसकती हुई इन्सानियत को आबे-हयात मिल सके, चारों तरफ़ हो रहे तशद्दुद (Violence) के माहौल में अदम-तशद्दुद (Non violence) की हिकमते-अमली को इख़्तियार करके मज़लूम इन्सानियत को ज़ुल्म और जब्र के जबड़ों से निकाला जा सके।

Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*दौराने-हैज़ क़ुरआन पढ़ना* आम तौर से इस मौज़ू पर सवाल करना और उस पर (ख़ास तौर पर किसी मर्द का) जवाब देना हया के ख़िलाफ़ समझा जाता है। लेकिन अदब के साथ और महदूद अलफ़ाज़ का इस्तेमाल करते हुए इन मौज़ूआत पर बात करनी चाहिये, बल्कि कभी-कभी बात करना ज़रूरी हो जाता है। मुझे महसूस होता है कि इस मौज़ू पर हमारी बहनों और बेटियों के दरम्यान दुरुस्त बात का लाया जाना वक़्त की ख़ास ज़रूरत है। लिहाज़ा मैं आप बहनों का शुक्रगुज़ार हूँ कि आपने इस मौज़ू पर सवाल किया। ख़वातीन के लिये हैज़ के दिनों में क़ुरआन मजीद पढ़ने के सिलसिले में उलमा के दरम्यान दो मुख़्तलिफ़ रायें पाई जाती हैं। एक राय ये है कि हैज़ वाली औरतें क़ुरआन को न सिर्फ़ छू नहीं सकतीं बल्कि किसी सूरत पढ़ भी नहीं सकतीं। इस राय को क़बूले-आम हासिल हो गया है, शायद इसलिये कि हमारी ख़वातीन को वैसे भी दीन और उसके मुताले से दूर ही रखा गया और ख़ुद ख़वातीन ने भी कभी इस मौज़ू पर न सोचा और न सवाल उठाया। हालाँकि इस मसले पर एक दूसरी राय भी मौजूद है और वो ये है कि हैज़ वाली औरतों के क़ुरआन मजीद पढ़ने-पढ़ाने में कोई हरज नहीं है। दोनों तरफ़ की रायों का मुतालिआ करने से ये बात वाज़ेह होती है कि दौराने-हैज़ क़ुरआन न पढ़ने के दलायल मज़बूत नहीं हैं, बल्कि सिरे से ऐसी कोई दलील ही नहीं मिलती जिससे ये साबित होता है कि हाइज़ा या निफ़ास वाली औरत को क़ुरआन नहीं पढ़ना चाहिये। इस सिलसिले में जो हदीस पेश की जाती है कि لا تقرأُ الحائضُ والا الجنُبُ شَیْئاً مِنَ الْقُرآنِ हैज़ वाली औरतें और जुंबी क़ुरआन से कुछ न पढ़ें। (इब्ने-माजा 595) ये हदीस पहली बात तो इन्तिहा दर्जे की ज़ईफ़ है, दूसरे इस हदीस की तरदीद सुनन तिर्मिज़ी की उस ज़ईफ़ हदीस (146) से ही हो जाती है जिसमें इमाम तिर्मिज़ी कहते हैं कि क़ुरआन हर हाल में पढ़ा जा सकता है सिवाय हालते-जनाबत के। (मतलब ये हुआ कि हालते-जनाबत के अलावा हर हालत में क़ुरआन पढ़ा जा सकता है) और ज़ाहिर बात है हालते-जनाबत को हालते-हैज़ के बराबर क़रार नहीं दिया जा सकता, क्योंकि पहली बात तो जनाबत इख़्तियारी है और हैज़ और निफ़ास ग़ैर-इख़्तियारी, दूसरे जनाबत वक़्ती और मुख़्तसर मुद्दती है जबकि हैज़ मुस्तक़िल और तवीलुल-मुद्दती प्रोसेस है। सोचने और ग़ौर करने का मक़ाम है कि जब अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त ने अक़्ल व शुऊर के ऐतिबार से मर्द और औरत के दरम्यान फ़र्क़ नहीं किया तो ये कैसे मुमकिन है कि क़ुरआन, जो इल्म का मख़ज़न है उससे इस्तिफ़ादा करने से एक औरत को महज़ इस वजह से रोक दे कि उसको फ़ितरी तौर पर ख़ून आता है। और हर माह 6-6, 7-7 दिन तक मुसलसल आता रहता है और निफ़ास की हालत में ये मुद्दत महीनों पर मुहीत होती है। ज़ाहिर है इतने दिनों तक अगर कोई शख़्स क़ुरआन से दूर रहेगा तो न सिर्फ़ ये कि ये उसके लिये अल्लाह के कलाम से महरूमी है बल्कि भूलने का ख़तरा भी क़वी हो जाता है। फिर ये कैसी मज़हका-ख़ेज़ बात है कि क़ुरआन के अलफ़ाज़ को तोड़कर तो पढ़ा जा सकता है मगर मिलाकर जुमले की शक्ल में नहीं पढ़ा जा सकता, गोया (नाउज़ु-बिल्लाह) अल्लाह की एक मख़लूक़ इतनी नजिस हो गई कि वो क़ुरआन के अलफ़ाज़ और उसके मफ़हूम से भी महरूम कर दी गई। ये कितनी मज़हका ख़ेज़ बात है कि हैज़ की हालत में एक-एक लफ़्ज़ पढ़ने से तो गन्दगी नहीं लगती अलबत्ता जैसे ही इन अलफ़ाज़ को मिलाकर जुमला बनाने की कोशिश की तो गन्दगी चिपक जाएगी। गोया ये अलफ़ाज़ से नहीं, मफ़हूम से रोकने की कोशिश है। इस सिलसिले में ये भी अर्ज़ करना मुनासिब होगा कि इमाम मालिक का मसलक यही है कि दौराने-हैज़ क़ुरआन पढ़ना जायज़ है। अल्लामा इमाम इब्ने-तैमिया फ़रमाते हैं कि हाइज़ा औरत को तिलावत करने में रुकावट की कोई वाज़ेह बुनियाद और दलील नहीं मिलती है। अल्लाह के रसूल (सल्ल०) ने फ़रमाया कि अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त को अपना कलाम ज़मीन व आसमान के दरमियान हर चीज़ से ज़्यादा महबूब है। जगह-जगह क़ुरआन की तिलावत पर अज्रे-अज़ीम का वादा फ़रमाया है तो ज़रा सोचिये कि इन्सानों की आधी आबादी को इस क़ुरआन की तिलावत से कैसे महरूम किया जा सकता है। जहाँ तक बात है क़ुरआन मजीद की उस आयत की जिसमें कहा गया है कि لَّا یَمَسُّہٗۤ اِلَّا الۡمُطَہَّرُوۡنَ जिसे मुतह्हरीन (इन्तिहाई पाक) के सिवा कोई छू नहीं सकता। (वाक़िआ : 79) तो इस आयत के सियाक़ (Contaxt) से मालूम होता है कि यहाँ तो अल्लाह रब्बुल-इज़्ज़त ने इनकारियों के उस इलज़ाम की तरदीद की है जिसमें वो कहा करते थे कि ये कलाम उन पर जिन्न और शयातीन लेकर आते हैं। अल्लाह ने जवाब में कहा कि इस कलाम को जिन्न और शयातीन जैसी नजिस मख़लूक़ तो छू भी नहीं सकती इसे तो इन्तिहाई पाक (फ़रिश्ते) लेकर उतरते हैं। यहाँ पर किसी इन्सान के क़ुरआन को नापाकी की हालत में छूने का ज़िक्र हरगिज़ नहीं है। जहाँ तक सूरा बक़रा की आयत 222 का ताल्लुक़ है जिसमें फ़रमाया गया है कि "पूछते हैं : हैज़ के बारे में क्या हुक्म है? कहो कि वो एक اَذًی (यानी एक तरह की गन्दगी और तन्दुरुस्ती की बनिस्बत बीमारी) की हालत है।" तो इस आयत का मतलब ये हरगिज़ नहीं है कि हैज़ की हालत में औरत इतनी नजिस हो गई है कि इस हालत में अगर कोई उसको हाथ लगाए तो वो नजिस हो जाए या औरत किसी चीज़ को हाथ लगाए तो वो चीज़ नापाक हो जाए। (अगर ये बात होती तो फिर औरत का बनाया हुआ खाना भी नजिस क़रार पाएगा और उसका छुआ हुआ कपड़ा भी) बल्कि यहाँ मंशा सिर्फ़ ये है कि इस हालत में मर्द को चाहिये कि वो उससे ज़ौजियत का ताल्लुक़ न बनाए जब तक कि वो इस हालत से बाहर न आ जाए, क्योंकि इस हालत में एक औरत तन्दुरुस्ती के मुक़ाबले बीमारी के ज़्यादा क़रीब होती है। इस आयत का मंशा ये हरगिज़ नहीं है कि इस हालत में औरत को इतना नजिस बना दिया जाए कि क़ुरआन पढ़ने और उस पर तदब्बुर करने से भी महरूम कर दिया जाए। हाँ ये बात ज़रूर है कि उसकी इस (बीमारी और कमज़ोरी की) कैफ़ियत को देखते हुए नमाज़ से मुकम्मल और रोज़े से वक़्ती रुख़सत दे दी गई है। आज के इस एडवांस दौर में जबकि ज़माना इतना आगे बढ़ चुका है और सुहूलियात इस क़द्र मौजूद हैं कि हैज़ जैसी चीज़ लड़कियों के लिये ज़िन्दगी के मअमूल में शामिल हो गई हैं, हमारी ख़वातीन को चाहिये कि पुराने ख़यालात से बाहर निकलें। जब इस हालत की वजह से हमारा कोई दुनियावी काम नहीं रुकता है तो आख़िर क़ुरआन पर तदब्बुर क्यों रोका जाए? लिहाज़ा क़ुरआन को कसरत से पढ़ें और उस पर ख़ूब तदब्बुर करें, क्योंकि न तो ख़ुद अल्लाह रब्बुल-आलमीन ने क़ुरआन में कहीं आपको इस काम से रोका है और न ही प्यारे नबी (सल्ल०) की कोई सही और वाज़ेह हदीस मिलती है जो आपको इस काम से रोकती हो।

2 mins to read

हज़रत अबू-क़तादा (रज़ि०) से रिवायत है कि एक मर्तबा नबी ﷺ के पास से एक जनाज़ा गुज़रा तो फ़रमाया ये शख़्स आराम पाने वाला है या दूसरों को उस से आराम मिल गया। लोगों ने पूछा या रसूलुल्लाह! इस का क्या मतलब? नबी ﷺ ने फ़रमाया, बन्दाए-मोमिन दुनिया की तकलीफ़ों और परेशानियों से नजात हासिल कर के अल्लाह की रहमत में आराम पाता है और फ़ाजिर (बदकार) आदमी से लोग शहर, पेड़ और दरिन्दे तक राहत हासिल करते हैं। (Musnad Ahmad : 22903, 22963) रसूलुल्लाह (ﷺ) ने इन्सानों को दो गिरोहों में तक़सीम फ़रमाया है — मोमिन और फ़ाजिर। मोमिन वो होते हैं जिनका वजूद इस धरती पर रहमत बनकर उतरता है। उनकी ज़ात से इंसानियत को फ़ायदा पहुँचता है, उनकी बातों में सुकून होता है, और उनके हाथों से दूसरों को राहत मिलती है। वो जहाँ रहते हैं वहाँ के माहौल में अमन और करम की फ़िज़ा फैल जाती है। मोहल्ले वाले, रिश्तेदार, साथी और अजनबी — सब उनसे मुतमइन रहते हैं। जब ऐसे लोग दुनिया से रुख़्सत होते हैं तो दुनिया उन्हें दुआओं और आँसुओं के साथ रवाना करती है, और परवरदिगार उन्हें अपनी रहमत में जगह अता करता है। उन्होंने दुनिया में जो तकलीफ़ें दूसरों की राहत के लिये बर्दाश्त की थीं, अल्लाह उन्हें उसका ऐसा बदला देता है जो दिल का सुकून बन जाता है। फ़ाजिर इसके बरअक्स, वो होते हैं जिनकी मौजूदगी लोगों के लिये अज़ाब बन जाती है। उनकी ज़बान से तल्ख़ी टपकती है, उनके किरदार से तकलीफ़ें जन्म लेती हैं। वो जहाँ जाते हैं, वहाँ की फ़िज़ा मुकद्दर हो जाती है, रिश्तों में खिंचाव रहता है और लोग चैन की सांस नहीं ले पाते। पड़ोसी, साथी, यहाँ तक कि जानवर और पेड़-पौधे तक भी उनकी ज़ालिमाना हरकतों से महरूम नहीं रहते। वो पेड़ों को बिला ज़रूरत काटते हैं, बेज़बान जानवरों पर ज़ुल्म करते हैं, और हर नेमत को सिर्फ़ अपने नफ़्सी मफ़ाद (स्वार्थ) के लिये इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोग जब किसी बस्ती में रहते हैं, तो वहाँ के लोग अल्लाह से दुआ करते हैं कि इनसे निजात मिले।

2 mins to read